JSSC ने टाली सहायक आचार्य भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों को नई तारीख का करना होगा इंतजार

Ranchi: प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस...

Ranchi: प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है. आयोग ने बताया कि आवेदन पोर्टल में तकनीकी सुधार का काम चल रहा है. इसी वजह से तय समय पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है.

जानकारी के लिए सिर्फ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

बता दें, पहले इस भर्ती के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाने थे, लेकिन अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. JSSC ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और भर्ती से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सूचना पर ही नजर रखें.

यह भी पढ़ें: JSSC अभ्यर्थियों के लिए राहत, इंटर स्तरीय भर्ती का आवेदन फिर से होगा शुरू, नई तारीखें जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *