अब सिर्फ फिंगरप्रिंट नहीं, खास मामलों में OTP से भी लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के नियमों में बदलाव किया गया है. अब जिन शिक्षकों के...

मेडिकल सत्यापन के बाद मिलेगी OTP सुविधा
मेडिकल सत्यापन के बाद मिलेगी OTP सुविधा

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के नियमों में बदलाव किया गया है. अब जिन शिक्षकों के मेडिकल कारणों से बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट काम नहीं करते, उन्हें तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद OTP के जरिए उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा मिलेगी.

मेडिकल सत्यापन के बाद मिलेगी OTP सुविधा

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं. नई व्यवस्था के अनुसार, सबसे पहले संबंधित शिक्षक का दोबारा बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया जाएगा. यदि इसके बाद भी फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है, तो जिला चिकित्सा पदाधिकारी से इसका प्रमाण पत्र लेना होगा. इसके बाद मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा के साथ राज्य मुख्यालय भेजा जाएगा. राज्य स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ही शिक्षक को OTP आधारित उपस्थिति की सुविधा दी जाएगी.

लोकेशन जांच के बाद ही होगी उपस्थिति स्वीकार

विभाग ने स्पष्ट किया है कि OTP शिक्षक के ई-विद्यावाहिनी पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. उपस्थिति दर्ज करते समय शिक्षक की लोकेशन भी जांची जाएगी. यदि शिक्षक विद्यालय परिसर से बाहर पाए गए, तो उनकी उपस्थिति स्वीकार नहीं होगी. विभाग ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए भी नई व्यवस्था लागू की है. अब ऐसे शिक्षक जिस कार्यालय में कार्यरत हैं, वहीं से ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे.

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिला कार्यालय, बीआरसी, डायट और अन्य संबंधित कार्यालयों में कम-से-कम एक बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराई जाए. जिन कार्यालयों में अभी ई-विद्यावाहिनी की सुविधा नहीं है, उन्हें भी जल्द पोर्टल से जोड़ा जाएगा. इससे शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित होगी.

ALSO READ: JSSC ने टाली सहायक आचार्य भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों को नई तारीख का करना होगा इंतजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *