01 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजयुमो के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, छात्रों के न्याय की लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ है खड़ीः अमर बाउरी

Ranchi: झारखंड भाजपा 01 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया...

Ranchi: झारखंड भाजपा 01 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. 31 जुलाई की शाम को भाजपा के द्वारा राज्य के सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. अमर बाउरी ने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पिछले 6 वर्षों में हुई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने, गड़बड़ियों की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराकर दोषियों को जेल भेजने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की इस न्याय की लड़ाई में, उनकी मांग के साथ बीजेपी खड़ी है.

बीजेपी ने सभी मामलों को पूरी ईमानदारी से उठाया

2019 से ही बीजेपी ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सड़क से सदन तक सभी मामलों को पूरी ईमानदारी से उठाया है. कहा कि 14 वीं जेपीएससी मामले में कार्रवाई तब शुरू की गई, जब भाजपा ने आंदोलन प्रारंभ किया. युवाओं का आक्रोश चरम पर है. इस बार युवा भी पूरी तरह आर पार की लड़ाई लड़ने की मुद्रा में दिख रहे हैं. झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी अजय राय, प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल, अनिवेश सिंह, रमाकांत महतो, रविनाथ किशोर भी उपस्थित रहे.

Also Read: DLSA सचिव की लीगल एड क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण, PLV को समय पर उपस्थित रहकर जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *