Ranchi: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आजसू पार्टी 10 अगस्त 2026 को तमाड़ प्रखंड के पेड़ाईडीह गांव से झारखंड विधानसभा, रांची तक पदयात्रा निकालेगी. पदयात्रा का नेतृत्व आजसू पार्टी रांची जिला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा करेंगे.
इन मुद्दों को उठाएगी आजसू
पदयात्रा के दौरान जरिया कैनाल रोड की जर्जर स्थिति, तमाड़ में डिग्री कॉलेज की स्थापना, बुंडू अनुमंडल में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, तालाबों के सौंदर्यीकरण और करोड़ों रुपये की लागत से बने चेकडैमों की उच्चस्तरीय जांच की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी.

जनभागीदारी की अपील
आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है. उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है.
ALSO READ: पलामू : केएन त्रिपाठी के बयान पर झामुमो का पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताई कड़ी आपत्ति
