Hindalco CSR Initiative: चकला कोल माइंस द्वारा प्रशिक्षित 20 युवाओं को मिले प्रमाण-पत्र, सभी का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन 

Ranchi: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की चकला कोल माइंस (चंदवा, लातेहार) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय युवाओं के लिए एक...

Hindalco CSR Initiative
Hindalco CSR Initiative: 20 youths trained by Chakla Coal Mines receive certificates

Ranchi: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की चकला कोल माइंस (चंदवा, लातेहार) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय युवाओं के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के पूर्ण होने पर झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह हुआ. इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 20 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. इन सभी प्रशिक्षित युवाओं का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, वायरिंग, मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा मानकों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई.

कार्यस्थल पर निरंतर सीखने की प्रक्रिया ही असली शिक्षाः अंजली यादव

बतौर मुख्य अतिथि जेसीईसीई बोर्ड की कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन अंजलि यादव ने कहा कि रोजगार हासिल करने वाले ये युवा समाज के अन्य लोगों के लिए एक मिसाल हैं. उन्होंने सलाह दी कि कार्यस्थल पर निरंतर सीखने की प्रक्रिया ही असली शिक्षा है. चकला कोल माइंस, हिंडाल्को के हेड–एचआर प्रकाश कुमार ने कहा कि यह सफलता अन्य युवाओं को भी कौशल विकास से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी. झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पहल युवाओं को केवल रोजगार नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर ले जाती है.

ALSO READ: पलामू : केएन त्रिपाठी के बयान पर झामुमो का पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताई कड़ी आपत्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *