चतरा-डोभी NH-22 पर हादसा, बस और कार की टक्कर में कई यात्री घायल

Chatra: एनएच-22 चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यात्री बस से एक अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे...

Chatra: एनएच-22 चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यात्री बस से एक अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस और कार की आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार, बिहार के गया से चतरा आ रही सिंहवाहिनी नामक यात्री बस की सेरेगड़ा-संघरी घाटी इलाके में गया की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

Also Read: हाल-ए- ब्यूरोक्रेशीः मुख्य सचिवों से लेकर ACS तक फंसे, कैबिनेट नोट में छेड़छाड़ से लेकर छेड़खानी तक के लग हैं आरोप

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *