पलामू : पुरानी रंजिश और नशे के सुरूर में की हत्या, बैंगलौर से गिरफ्तार आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में हुए प्रभात कुमार मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल...

palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में हुए प्रभात कुमार मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार (उर्फ राहुल राम/राहुल चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि मृतक प्रभात कुमार ब्राउन शुगर बेचने का काम करता था, जबकि आरोपी राहुल उससे ब्राउन शुगर खरीदने जाता था.

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि

घटना वाले दिन आरोपी राहुल ब्राउन शुगर के अत्यधिक नशे में था. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पूर्व में मृतक प्रभात के साथ उसकी मारपीट हुई थी और पुरानी रंजिश चली आ रही थी. नशे की हालत में उसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने ईंट से कूच-कूचकर प्रभात की निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार होकर बैंगलौर भाग गया था.

बैंगलौर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शव अर्धनिर्मित मकान से बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को बैंगलौर के राजनकुंटे क्षेत्र से धर दबोचा. पाटन थाना में दर्ज अपहरण के मामले के अनुसंधान के दौरान 26 जुलाई को प्रभात का शव ग्राम पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया है और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : झारखंड पुलिस: तीन DSP और इंस्पेक्टर आज हुए सेवानिवृत्त, बहाली न होने से घटी अधिकारियों की संख्या

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *