हजारीबाग: JPSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर ABVP ने किया आंदोलन का आगाज

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई द्वारा 14वीं JPSC परीक्षा में हुई धांधली सहित परीक्षा संबंधित विभिन्न अनियमितताओं को...

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई द्वारा 14वीं JPSC परीक्षा में हुई धांधली सहित परीक्षा संबंधित विभिन्न अनियमितताओं को ठीक करने, प्री की परीक्षा को रद्द करने, पुनः परीक्षा आयोजित करने जैसे विषयों को लेकर संत कोलंबा कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया.

हस्ताक्षर अभियान से आंदोलन शुरू

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार से JPSC/JSSC सहित सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओं में बड़े स्तर पर धांधली सामने आ रहे हैं, खुलेआम सीटों पर रेट तय हो रहे हैं और सीट बेचे जा रहे हैं और यह सारी घटनाएं सरकारी तंत्र की निगरानी में हो रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपने आंदोलन का आगाज किया है और यहां से हम पूरे प्रदेश भर में एक आंदोलन की श्रृंखला खड़ी करने वाले हैं और परीक्षा में व्यापक सुधार की मांग करते हुए हम परिसर से रांची तक का आंदोलन खड़ा करने वाले हैं.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन

विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि इस सरकार ने परीक्षाओं को अपना सोर्स आफ इनकम बना लिया है. विद्यार्थियों के भविष्य का कीमत तय कर रहे हैं जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कभी नहीं होने देगा हम छात्रों की भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे. प्रभात कुमार ने कहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन शिक्षा सुधार के लिए शुरू हुआ है जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि राज्य में परीक्षा संबंधी जो भी कुरीतियां व्याप्त है हम उन सभी को ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध है इन सभी विषयों पर आप सुनिश्चित होनी चाहिए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए.

परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का हस्ताक्षर अभियान

इस हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में परिसर में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और सब ने एक स्वर में कहा कि परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है सरकार को पूरे विषय की उच्च स्तरीय जांच कर कर मामले पर सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए. मौके पर रोहित देव ,रितेश यादव ,कुणाल राजपूत,प्रेम कुमार, यशवंत राणा,शिबू पासवान, विवेक यादव,विक्रम राठौर, राहुल, सुदामा कुमार, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : हजारीबाग: आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *