Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में सागवान लकड़ी की तस्करी का खुलासा, ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

सिमडेगा: सिमडेगा में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई...

सिमडेगा: सिमडेगा में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी कर ले जाई जा रही सागवान की लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि बोलबा क्षेत्र से अवैध रूप से सागवान की लकड़ी की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी.

इसी दौरान जेवियर कॉलेज के पास छापेमारी कर एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसमें सागवान की लकड़ी लदी हुई पाई गई. कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई लकड़ी की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये आंकी गई है.

फिलहाल ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विभाग ने संकेत दिया है कि इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *