कोडरमा: BDO की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

Koderma

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई. बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निर्वाचन, आकांक्षी प्रखंड, कृषि, कल्याण और सांख्यिकी सहित सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई.

योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की हुई समीक्षा

अधिकारियों से योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन की स्थिति, निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति और लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी ली गई. साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया.

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

BDO ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
ALSO READ: हजारीबाग: NTPC मुख्यालय में गूंजी बड़कागांव के विस्थापितों की आवाज, विधायक रौशन लाल चौधरी ने CMD गुरदीप सिंह को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *