चक्रधरपुर में 0-14 साल के बच्चों के लिए आधार कैंप की मांग तेज

Chakradharpur: बाल अधिकार सुरक्षा मंच (BASM) ने नगरपालिका क्षेत्र के 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष आधार...

चक्रधरपुर
आधार कैंप की मांग

Chakradharpur: बाल अधिकार सुरक्षा मंच (BASM) ने नगरपालिका क्षेत्र के 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट शिविर लगाने की मांग की है. इस संबंध में मंच ने नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपा है.

328 बच्चों को सुविधा की जरूरत

मंच के अनुसार, चक्रधरपुर क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष के 145 बच्चों का आधार कार्ड बनना बाकी है, जबकि 6 से 14 वर्ष के 183 बच्चों का आधार या बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है. कुल 328 बच्चों को इस सुविधा की आवश्यकता है.

शिक्षा और योजनाओं के लिए जरूरी आधार

बाल अधिकार सुरक्षा मंच ने कहा कि आधार कार्ड बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज है. इसलिए विद्यालयों या सामुदायिक भवनों में शिविर आयोजित करने से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा. मंच ने बताया कि इस अभियान में नगरपालिका और एस्पायर संस्था सहयोग के लिए तैयार हैं. साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों के आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और शिविर की तिथि घोषित होने पर बच्चों के साथ पहुंचकर लाभ उठाएं.

ALSO READ: NHI पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ब्लैक स्पॉट सुधार एवं हाईवे पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *