बोकारो: NHI पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ब्लैक स्पॉट सुधार एवं हाईवे पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

Bokaro: सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त...

सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक
सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक

Bokaro: सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान पुलिस मुख्यालय एवं परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई.

सड़क सुरक्षा और हाईवे निगरानी पर विशेष जोर

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाने, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान एवं सुधार, नियमित हाईवे पेट्रोलिंग, सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन, आपातकालीन चिकित्सा एवं राहत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही, जिला हाईवे सर्विलांस टीम के गठन एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी संबंधित विभागों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित अभियान चलाया जाए तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

ALSO READ: शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई- अरुण पति त्रिपाठी समेत तीन लोगों से होगी पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *