चाईबासा: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कराईकेला में नई SMC का गठन, प्रेमसिंह गागराई बने अध्यक्ष

Chaibasa: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कराईकेला में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई....

PM SHRI Vidyalaya Karaikela
पीएम श्री विद्यालय कराईकेला में नई SMC का गठन

Chaibasa: पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कराईकेला में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, पंसस तिरथ जामुदा तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नूर बागे उपस्थित थी. बैठक में सर्वसम्मति से प्रेमसिंह गागराई को अध्यक्ष तथा मीना महतो को उपाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही विद्यालय के समग्र विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कुल 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया.

विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लिया गया संकल्प 

समिति के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं. बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.

विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी

बैठक में मिथुन गागराई ने कहा कि सरकार की पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है. नई एसएमसी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. तीरथ जामुदा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी है. सभी सदस्यों को विद्यार्थियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो और विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए आदर्श शिक्षण संस्थान बन सके. इस मौके पर कराईकेला 64 मौजा के अभिवाहक एवं शिक्षक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: KGBV जमुआ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण और साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *