Pakur: भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक से अंबेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला. हाथों में मशाल लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
JPSC पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर लगाए आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि JPSC पेपर लीक में सरकार की संलिप्तता सामने आने के बाद भी मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. इससे राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है.

CBI जांच की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देते और CBI जांच नहीं होती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने अंबेडकर चौक पर पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की बात भी कही.
