चाईबासा में टाटा बाईपास चौक का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’

Chaibasa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चाईबासा के टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने की घोषणा...

Chaibasa

Chaibasa:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चाईबासा के टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार 4 अगस्त को यहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें जिलेभर से 5 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है.

जिला समिति की बैठक में लिया गया फैसला

शुक्रवार को झामुमो जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में आयोजित हुई.  बैठक का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया.  सदस्यों की सहमति से टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

4 अगस्त को होगी प्रतिमा स्थापना

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि शुक्रवार को चौक का औपचारिक नामकरण किया गया.  उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है.

गांव-गांव चल रहा जनसंपर्क अभियान

पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.  कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। झामुमो का दावा है कि जिले के अलग-अलग प्रखंडों से हजारों लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.  बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: बोकारो: फिजियोथेरेपिस्ट बीरेन्द्र महतो की मौत पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *