Chaibasa: कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतीमा बारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस का “छात्रों की गूंज” अभियान अंतिम चरण में है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाया जा सके.
युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर करेगी आंदोलन
प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस JPSC और JSSC के अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सरकार को इस मामले में ठोस कदम उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि छात्रों का भरोसा कायम रहे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला. तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी.

बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में असंगठित कामगार कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरज मुखी, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंब्रोम, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष निशित सिंह मुंडा, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, बसंत सामड, प्रकाश हेस्सा, आशीष बेहरा, अमीर पुरती सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: JPSC में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चतरा में BJYM का मशाल जुलूस, CM से इस्तीफे की मांग
