JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, चक्रधरपुर में भाजपा का मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग

Chaibasa: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली तथा पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार रात भाजपा ने चक्रधरपुर में मशाल जुलूस...

चक्रधरपुर में मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता
चक्रधरपुर में मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता

Chaibasa: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली तथा पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार रात भाजपा ने चक्रधरपुर में मशाल जुलूस निकाला. जुलूस सलूजा गेस्ट हाउस से पवन चौक होते हुए वापस सलूजा गेस्ट हाउस पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

परीक्षा में अनियमितताओं का लगाया आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि परीक्षा में अनियमितताओं से राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार ने अब तक नई परीक्षा तिथियों की घोषणा भी नहीं की है.

CBI जांच और इस्तीफे की मांग

मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. मशाल जुलूस में नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, दीपक सिंह, संजय पासवान, विनोद शर्मा, रवि मिश्रा, संदीप साव, सोनी विश्वकर्मा, श्रवण खटीक के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

ALSO READ: चाईबासा: युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, JPSC-JSSC छात्रों के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *