बोकारो: पॉश एलआईसी कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 32 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

बोकारो : जिले के सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर 6 थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कॉलोनी के ‘जीवन कुटीर’ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी...

बोकारो : जिले के सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर 6 थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कॉलोनी के ‘जीवन कुटीर’ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने मकान नंबर E-2 का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 32 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

दोस्त के पहुंचने पर खुला राज, परिवार गया था बाहर

वारदात के समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. चोरी का खुलासा तब हुआ जब परिवार का एक मित्र शादी का कार्ड देने घर पहुंचा और मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देख तुरंत मकान मालिक को सूचना दी. जानकारी के अनुसार एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय 12 फरवरी को पत्नी के साथ मथुरा गए हुए थे. उनकी बेटी अंजलि ने बताया कि चोरों ने सिर्फ कीमती गहनों और नकदी को निशाना बनाया, घर के अन्य सामान को छुआ तक नहीं. उल्लेखनीय है कि कॉलोनी में सुरक्षा के लिए चार गार्ड तैनात रहते हैं और बाहरी लोगों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जाती है, बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *