Ranchi: कांके रोड स्थित ब्रह्मचारी नगर में शनिवार को Blinkit के राइडर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए. राइडर्स ने काम बंद कर प्रदर्शन किया और कंपनी से Payout बढ़ाने तथा काम के Timing में सुधार की मांग की. प्रदर्शन के दौरान राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की.

मांगों को लेकर जताई नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कई बार Fleet Coach से बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. उनका आरोप है कि मौजूदा Payout और कार्य व्यवस्था में काम करना मुश्किल हो गया है. राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.
