सरायकेला : भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ BJP का उग्र प्रदर्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग

Seraikela : झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, और उत्पाद सिपाही भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के...

Seraikela : झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, और उत्पाद सिपाही भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाजपा जिला सरायकेला-खरसावां ने उग्र प्रदर्शन किया. BJP कार्यकर्ताओं ने DC कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने DC के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

7 साल में युवाओं के साथ धोखा – BJP

BJP नेताओं ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में राज्य में कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आई है. पेपर लीक, सेटिंग और घोटालों के कारण लाखों युवाओं की मेहनत बर्बाद हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने में लगी है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

BJP की 5 प्रमुख मांगें

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा ने निम्न मांगें रखीं:

  • CBI जांच : वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट : दोषियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए
  • मुख्यमंत्री का इस्तीफा : नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें
  • JPSC पर कार्रवाई : JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष और संबंधित सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए
  • मुआवजा : उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए

 

BJP ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानी तो पार्टी पूरे राज्य में और बड़ा आंदोलन करेगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

प्रदर्शन में पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, शंभू मंडल, ऋतिका मुखी, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, कृष्णा प्रधान, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, विनय कंचन, सावन गुप्ता सहित BJP के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: स्वास्थ्य विभाग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *