Ranchi: झारखंड सरकार ने खान एवं भूविज्ञान विभाग में कार्यरत आठ भूवैज्ञानिकों (Geologist) की सेवा नियमित (संपुष्ट) करने का फैसला लिया है. इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों की सेवा को उनके नियुक्ति के दो वर्ष बाद से नियमित माना गया है.

2015 में नियमित की गई सेवा
जिन दो अधिकारियों ने वर्ष 2013 में योगदान दिया था, उनकी सेवा 2015 से नियमित की गई है. वहीं वर्ष 2020 में नियुक्त छह भूवैज्ञानिकों की सेवा 2022 से संपुष्ट मानी गई है. सरकार की ओर से जिन अधिकारियों की सेवा नियमित की गई है, उनमें करुण कुमार चंदन, विश्वदीप कुमार पंवार, अनुभा तिग्गा, सतीश चंद्र सिंह, मिथलेश कुमार, नंद किशोर भोगता, सौरभ कुमार पाल और विवेकानंद झा शामिल हैं. इस आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित सरकारी सेवा का लाभ मिलेगा. विभागीय स्तर पर इसे लंबे समय से लंबित प्रक्रिया पूरी होने के रूप में देखा जा रहा है.
Also Read: कोडरमा की शिक्षा व्यवस्था बचाने की मुहिम को मिला कांग्रेस नेताओं का समर्थन
