हर वार्ड में चलेगा हरियाली अभियान, 8 अगस्त से रांची में शुरू होगा एक महीने का पौधारोपण कार्यक्रम

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर को अधिक हराभरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर...

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर को अधिक हराभरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में 8 अगस्त को “सखुआ महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत राजधानी में करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे. इस अभियान को लेकर आज नगर निगम सभागार में महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपमहापौर नीरज कुमार और सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए.

एक महीने तक चलेगा अभियान, हर वार्ड में पौधारोपण की तैयारी

महापौर ने बताया कि इस बार अभियान को सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाएगा. 8 अगस्त से शुरू होकर पूरे एक महीने तक शहर के अलग-अलग वार्डों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्र में पौधे लगाने के उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा गया है.

सखुआ के साथ झारखंडी पेड़ों का संरक्षण, बढ़ेगी शहर की जैव विविधता

उन्होंने बताया कि अभियान में केवल सखुआ ही नहीं, बल्कि महुआ, पलाश, कुसुम और डाहू जैसे झारखंड की पहचान माने जाने वाले पौधे भी लगाए जाएंगे. इसका उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ राज्य की जैव विविधता और पारंपरिक वन संपदा का संरक्षण करना है.

चुटिया के इक्कीसी महादेव परिसर से होगा हरित अभियान का आगाज

नगर निगम के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत चुटिया स्थित इक्कीसी महादेव परिसर से होगी. यहां इन दिनों साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है. निगम की योजना इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल को पर्यटन के लिहाज से भी विकसित करने की है.

तैयारियों के चलते बढ़ी तारीख, जनभागीदारी से बनेगा पर्यावरण आंदोलन

महापौर ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 1 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए इसकी तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई. उन्होंने कहा कि इस अभियान में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके.

Also Read: हजारीबाग: परीक्षाओं में धांधली के विरोध में BJP ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *