सिमडेगा: सांसद पप्पू यादव के साधु वेश धारण करने के विरोध में विहिप ने किया सद्बुद्धि हवन

Simdega: सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन के बाहर साधु वेश धारण किए जाने के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद...

सिमडेगा
VHP ने किया सद्बुद्धि हवन

Simdega: सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन के बाहर साधु वेश धारण किए जाने के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सिमडेगा के तत्वावधान में महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए.

संत परंपरा के सम्मान का मुद्दा

हवन से पूर्व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रामनाम का पाठ किया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सद्बुद्धि हवन संपन्न हुआ. विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि साधु-संतों का वेश सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और उसका राजनीतिक या दिखावटी उपयोग संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.

जैन मुनि ने जताई आपत्ति

जैन मुनि पद्मराज जी महाराज ने कहा कि साधु वेश त्याग, तपस्या और साधना का प्रतीक है. इसका स्वांग या प्रदर्शन के रूप में उपयोग संत समाज की भावनाओं को आहत करता है, उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और संत परंपरा का सम्मान करने की अपील की.

ALSO READ: कोडरमा: JPSC-JSSC में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, गांधी चौक से समाहरणालय तक रैली

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, सह मंत्री सुबोध महतो, कमल सेनापति, बजरंग दल संयोजक आनंद जायसवाल, अंकित केसरी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *