रांची: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Ranchi: JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा...

रांची
भाजपा का प्रदर्शन

Ranchi: JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया.

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने BDO के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019 के बाद हुई भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की, साथ ही दोषियों की पहचान कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.

युवाओं के भविष्य की रक्षा की मांग

भाजपा नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जरूरी है. उन्होंने सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए युवाओं के हित में जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

JPSC और उत्पाद सिपाही मामले में कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे, जेपीएससी सदस्यों की बर्खास्तगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई. इसके अलावा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी रखी गई. मौके पर भाजपा बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: परीक्षाओं में धांधली के विरोध में BJP ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *