9 साल बाद थमा जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का सफर, ISL से हटने का फैसला, अब नहीं खेलेगा कोई टूर्नामेंट

Jamshedpur: झारखंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. टाटा स्टील द्वारा संचालित जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) ने पेशेवर प्रतियोगिताओं से...

Jamshedpur Football Club's journey ends after 9 years, decides to withdraw from ISL, will no longer play any tournaments

Jamshedpur: झारखंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. टाटा स्टील द्वारा संचालित जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) ने पेशेवर प्रतियोगिताओं से हटने का फैसला किया है. क्लब ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि वह 2026-27 इंडियन सुपर लीग (ISL) में हिस्सा नहीं लेगा. इसके साथ ही फिलहाल किसी अन्य प्रतियोगिता में भी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी. क्लब के इस फैसले की सूचना ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को भी भेज दी गई है. हालांकि JFC ने साफ किया है कि वह जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का काम जारी रखेगा. टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के प्रमुख मुकुल राय चौधरी ने बताया कि क्लब के खिलाड़ियों और स्टाफ को फैसले की जानकारी दे दी गई है. खिलाड़ियों की रहने और अभ्यास की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रांची में चल रहे डूरंड कप में JFC अपने तय सभी मुकाबले खेलेगा.

यह भी पढ़ें: हर वार्ड में चलेगा हरियाली अभियान, 8 अगस्त से रांची में शुरू होगा एक महीने का पौधारोपण कार्यक्रम

Jamshedpur Football Club's journey ends after 9 years, decides to withdraw from ISL, will no longer play any tournaments

झारखंड के फुटबॉल प्रशंसकों में मायूसी का माहौल

जानकारी के अनुसार, इंडियन सुपर लीग में बने रहने के लिए 30 जुलाई तक फ्रेंचाइजी फीस जमा करनी थी, लेकिन क्लब ने लीग से बाहर होने का फैसला लिया. इसके बाद क्लब के भविष्य को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई. साल 2017 में शुरू हुए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने भारतीय फुटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई थी. टीम ने 2021-22 सीजन में ISL लीग शील्ड अपने नाम की थी, जबकि 2024-25 सुपर कप में उपविजेता रही थी. अब क्लब के इस फैसले से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के फुटबॉल प्रशंसकों में मायूसी का माहौल है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *