बोकारो: BJYM ने भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Bokaro: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बोकारो जिला इकाई ने शनिवार को जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो के नेतृत्व में भर्ती परीक्षाओं...

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते BJYM पदाधिकारी
BJYM ने भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन

Bokaro: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बोकारो जिला इकाई ने शनिवार को जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो के नेतृत्व में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने झारखंड के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन बोकारो के DC को सौंपा.

CBI जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

ज्ञापन में लिखा है कि झारखंड में पिछले कई वर्षों के दौरान JPSC, JSSC, CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं की भूमिका जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं. इन मामलों से नाराज अभ्यर्थी पिछले छह दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे हैं. भाजयुमो ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

संगठन ने वर्ष 2019 के बाद आयोजित सभी JPSC, JSSC, CGL तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की. साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सुनवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई.

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

BJYM ने 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने तथा आयोग के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की.

कार्यक्रम में BJYM पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए.

ALSO READ: बोकारो: चंदनकियारी विधायक ने कोलबेंदी उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *