रांची: थाना के हाजत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर समेत दो सस्पेंड

Ranchi: खेलगांव थाने से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) पुलिस कस्टडी से...

Ranchi

Ranchi: खेलगांव थाने से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था . जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ एसएसपी राकेश रंजन ने आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने ओडी प्रभारी शिवनंदन कुमार और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वहीं थाना प्रभारी को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है.

क्या है मामला:

जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई को दोपहर करीब 1:25 बजे थाना परिसर में यह घटना घटी. आरोपी मौलाना आजाद कॉलोनी (नामकुम) का निवासी है और वर्तमान में गाड़ीगांव में किराए पर रह रहा था. हाजत और निगरानी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी 186 नीलकंठ कुमार ओहदार ने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया कि अभियुक्त बाथरूम जाने के लिए बार-बार जिद कर रहा था. इस पर उसे हाजत से निकालकर बाथरूम ले जाया गया. काफी देर तक अंदर से कोई आहट न मिलने पर जब आरक्षी ने जोर देकर दरवाजा धक्का मार कर खोला, तो आरोपी अंदर गायब था.

वेंटिलेटर के रास्ते फरार होने की आशंका:

आरक्षी द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद थाने में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. प्रथम ओडी ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के बाथरूम के वेंटिलेटर के जरिए भागने की पूरी आशंका व्यक्त की गई है.
ALSO READ: मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी, 2 अगस्त को पहुंचेगी झारखंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *