पूर्व IPS अधिकारी शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष

NewsWave Desk : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1990 बैच की सेवानिवृत्त आईपीएस IPS...

शोभा ओहटकर

NewsWave Desk : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1990 बैच की सेवानिवृत्त आईपीएस IPS अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में विभाग द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 (समय-समय पर यथा संशोधित) की धारा-3 के तहत की गई है.

अरविंद कुमार चौधरी को किया गया प्रभार मुक्त

शोभा ओहटकर अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी. इस नई नियुक्ति के साथ ही अरविंद कुमार चौधरी (IAS, 1995 बैच), अपर मुख्य सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना) को बीएसएससी BSSC अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

 

ALSO READ : JPSC-JSSC आंदोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा! जयपाल सिंह स्टेडियम के हाई मास्ट लाइट टॉवर पर चढ़ा छात्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *