NewsWave Desk : अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना हुई है. इस बार यूएस US के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में ये गोलीबारी हुई है. घटना शनिवार दोपहर की है. जहां ट्विन फॉल्स के व्यस्त शॉपिंग एरिया में गोलीबारी की गयी. गोलीबार व्यक्ति ने ही की. जहां हमलावर ने शॉपिंग एरिया में अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में तीन लोगों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पुलिस हमले की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है.

दिन के 2ः30 बजे हुई घटना
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन CNN के मुताबिक, गोलीबारी की घटना स्थायनीय समयानुसार दिन के करीब 2ः30 बजे हुई. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने ट्विन फॉल्स के मशहूर इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां के पास स्थित शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. फायरिंग शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

ALSO READ : JPSC-JSSC आंदोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा! जयपाल सिंह स्टेडियम के हाई मास्ट लाइट टॉवर पर चढ़ा छात्र
