केरल में भारी बारिश और बाढ़ से छह लोगों की हुई मौत, 6 लापता, राहत कार्य जारी

NewsWave Desk : केरल में बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बाढ़...

केरल में भारी बारिश
सांकेतिक तस्वीर

NewsWave Desk : केरल में बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बाढ़ से छह लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि छह लोग अभी भी लापता है. क्षेत्र में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मदद से कई एजेंसियां ​​मिलकर खोज अभियान चला रही हैं. केरल सरकार के अनुसार राज्य भर में कुल 65 राहत कैंप खोले गए हैं. जिनमें 1,465 लोगों को आश्रय दिया गया है. जरूरत पड़ने पर और लोगों को राहत कैंपों में ले जाने की व्यवस्था की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 17 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. जबकि 127 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. बचाव कार्यों को और मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार दूसरे जिलों से नावें मंगवाई गई हैं. अलग-अलग बांधों में पानी के बहाव पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

35 घंटे में 340 मिमी बारिश दर्ज की गयी

मिली जानकारी के अनुसार कोझिकोड जिले के अनाक्कम्पोयिल इलाके में पिछले 35 घंटों में 340 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि वायनाड जिले के मेप्पाडी में 177 मिमी बारिश हुई. केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा है कि सरकार किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. लोगों से सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

मुख्यमंत्री कर रहे अन्य मंत्रियों से कर रहे संपर्क

लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लगातार राजस्व मंत्री और अन्य मंत्रियों के संपर्क में हैं. मंत्री अलग-अलग जिलों में प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं. हालात का जायजा लेने और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी के लिए सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों के विधायकों और अन्य जन-प्रतिनिधियों से भी बात की गयी है.

 

ALSO READ : अमेरिका के ट्विन फॉल्स में हुई गोलीबारी, तीन लोगों की हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *