गुमला : कार, बाइक या साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना हुआ मुश्किल, जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Gumla : जिला के बसिया प्रखंड अंतर्गत तुकई तानालोया कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. कीचड़ से सड़क की...

Gumla : जिला के बसिया प्रखंड अंतर्गत तुकई तानालोया कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. कीचड़ से सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि कार, बाइक या साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है. आक्रोशित ग्रामीणों ने दलदल कीचड़ सड़क में धनरोपनी करते हुए विरोध जताया. साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना हजारों लोगों का आवागमन इस सड़क से होता है. कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रशासन से सड़क को ठीक करने की मांग

स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछली बार चुनाव के समय लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया था लेकिन नेताओं के आश्वासन में आ गए. अब तक सड़क नहीं बनी है. खासकर स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है, बारिश होने पर बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर किसी की तबीयत ज्यादा खराब होती है तो गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है. इस सड़क के कारण करीब 10 गांव के हजारों ग्रामीण परेशान और चिंतित हैं. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग उठाई है, अन्यथा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी है.

Also Read : केरल में भारी बारिश और बाढ़ से छह लोगों की हुई मौत, 6 लापता, राहत कार्य जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *