NewsWave Desk : रूस की राजधानी मास्को में एक रेस्टोरेंट के पास बम धमाका हुआ. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गये. धमाका मध्य मास्को के बाल्जी रासी रेस्टोरेंट के पास हुआ. इस दौरान रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम चल रहा था. घटना शनिवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला बम लेकर रेस्टोरेंट में आयी थी. हालांकि धमाके में उस महिला की भी मौत हो गयी.

महिला के पास था एक्सप्लोसिव डिवाइस
रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने बताया कि एक अज्ञात महिला कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर स्थित बाल्जी रासी रेस्टोरेंट के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया. महिला के पास एक इंम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस IED था. जो रेस्टोरेंट में घुसने से पहले ही फट गया. धमाके में महिला के साथ उसे रोकने वाले सिक्योरिटी गार्ड और एक कस्टमर की भी मौत हो गई.
एंटी टेररिज्म कमेटी ने बताया बम धमाका है
फिलहाल रूसी अधिकारियों ने उक्त महिला की पहचान की जानकारी नहीं दी है. शुरूआत में स्थानीय मीडिय ने इस घटना की वजह सिलेंडर फटने को बताया. लेकिन बाद में रूसी एंटी-टेररिज्म कमेटी ने कहा कि यह एक IED विस्फोट था. स्थानीय मीडिया चैनलों के अनुसार महिला एक बॉक्स लेकर आ रही थी, जिस पर सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ. उसने पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि उसमें एक गिफ्ट है. गार्ड ने जब उसकी तलाशी लेनी चाही तो उसी समय वह डिवाइस फट गया. जांचकर्ताओं का मानना है कि बम को दूर से ही धमाका करके उड़ाया गया था.

ALSO READ : केरल में भारी बारिश और बाढ़ से छह लोगों की हुई मौत, 6 लापता, राहत कार्य जारी
