नशा मुक्त अभियान की हुई शुरूआत, PM ने कहा- युवाओं की भागीदारी जरूरी

NewsWave Desk : देश भर में 100 सप्ताह के विशेष नशा मुक्त युवा के लिये विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ रविवार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

NewsWave Desk : देश भर में 100 सप्ताह के विशेष नशा मुक्त युवा के लिये विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर रहे. उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करती है.

जन आंदोलन बनाना होगा

प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवा इस अभियान का हिस्सा बनें. नशे के खिलाफ यह केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बनना चाहिए. इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगर देश के नागरिक मिलकर इस दिशा में काम करेंगे, तो भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य जरूर हासिल किया जा सकेगा.

नशे के गलत प्रभावों की जानकारी दें

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को जागरूक करें, नशे के गलत प्रभावों के बारे में जानकारी दें और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

ALSO READ : रक्षा बंधन से पहले खुशखबरी! महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशि ₹2,500, रक्षा बंधन से पहले मिल सकती है एक और किस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *