सरायकेला : आदिम डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संथाली शिक्षक पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Seraikela : संथाली भाषा और ओल चिकि लिपि के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आदिम डेवलपमेंट सोसायटी, झारखंड द्वारा रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले...

Seraikela : संथाली भाषा और ओल चिकि लिपि के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आदिम डेवलपमेंट सोसायटी, झारखंड द्वारा रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के हाई स्कूल कल्याणपुर, चिलगु (चांडिल) में संथाली शिक्षक पात्रता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया.

झारखंड और बंगाल के 65 अभ्यर्थी शामिल हुए

इस परीक्षा में झारखंड के पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम सहित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से कुल 65 शिक्षक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अभ्यर्थियों ने ओल चिकि लिपि, संथाली व्याकरण, भाषा शिक्षण पद्धति और आदिवासी संस्कृति से जुड़े प्रश्नों पर परीक्षा दी.

चयनित शिक्षकों को मिलेगा अवसर और प्रोत्साहन राशि

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा और चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले सभी शिक्षकों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले ओल चिकि अध्ययन केंद्रों में कार्य करने का अवसर दिया जाएगा. साथ ही संस्था की ओर से चयनित शिक्षकों को मासिक प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी, ताकि संथाली भाषा की शिक्षा को निरंतर बढ़ावा मिल सके. आदिम डेवलपमेंट सोसायटी ने कहा कि राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ओल चिकि अध्ययन केंद्र स्थापित कर संथाली भाषा और ओल चिकि लिपि को स्कूल स्तर तक ले जाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

हर गांव तक पहुंचेगी ओल चिकि शिक्षा

संस्था का लक्ष्य है कि हर गांव में ओल चिकि पढ़ाने वाले प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हों, ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और लिपि से जुड़ सके. संस्था ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संथाली भाषा को बचाने और आगे बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष बिदेश सोरेन, उपाध्यक्ष धनंजय मुर्मू, आखिल रंजन सोरेन, बनमाली हांसदा, बिजय मुर्मू, सुदन टुडू, बबलू सोरेन, देवलाल सोरेन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया.

Also Read : 170 साल पुराना है फिंगर प्रिंट का इतिहास, आज अपराधियों को पकड़ने में पुलिस का सबसे कारगर हथियार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *