Ranchi: झारखंड की महिलाओं को झारखंड सरकार ने रक्षा बंधन से पहले एक बड़ी सौगात दी हैं. मंईयां सम्मान योजना की एक नई किस्त झारखंड सरकार ने जारी करना शुरू कर दिया हैं. लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एक किस्त ₹2,500 भेजे जा रहे हैं.

रक्षा बंधन से पहले एक और किस्त मुमकिन
जानकारी के मुताबिक, कई जिलों की महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी हैं, और बाकी जिलों की महिलाओं को भी ट्रेसरी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि जिन लाभार्थी महिलाओं के खाते में अभी पैसे नहीं आए है उनके खातों में भी जल्द पैसे पहुंच सकते हैं. लाभार्थियों से सरकार ने अपील की है कि महिलाएं अपने बैंक खाते और DBT की स्तिथि की जांच करते रहें. जानकारी के मुताबिक रक्षा बंधन से पहले एक और किस्त बहनों के खाते में जा सकती हैं.

