अभिजीत दीपके की बढ़ सकती है मुश्किलें, जांच एजेंसी खंगालेगी फैमिली बैकग्राउंड

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ चुनाव आयोग, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स...

अभिजीत दीपके

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ चुनाव आयोग, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स CBIC और महाराष्ट्र सरकार के पास शिकायत दर्ज की गयी है. शिकायत दर्ज सूरत के आरटीआई RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने की है. जहां अमित तिवारी ने अभिजीत दीपके और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया है कि अगर अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके को नौकरी के दौरान केवल 60,000 से 65,000 रुपये मासिक वेतन मिलता था, तो वे अपने बच्चों की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठायें. इसके साथ ही सीजेपी आंदोलन के दौरान राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की ओर से दिए गए 1 करोड़ रुपये के फंड और भगवानराव दीपके की आर्थिक संपत्तियों को लेकर भी सवाल खड़े किए गये है.

CBIC में शिकायत दर्ज

अमित तिवारी ने बताया कि सीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है. वहीं कपिल सिब्बल द्वारा दिए गए 1 करोड़ रुपये के फंड को लेकर उन्होंने सीबीआईसी CBIC में शिकायत दर्ज की है. जहां मांग की गयी है कि इस राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी GST लगाया जाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार से भी शिकायत की गई है. उनके अनुसार भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे.

 

ALSO READ : यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सपा का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- शिक्षा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर सरकार से होंगे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *