कोडरमा: सावन की पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

Koderma: सावन की पहली सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला...

Koderma: Administration on alert on the first Monday of Sawan, security and traffic arrangements tightened

Koderma: सावन की पहली सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है तथा मंदिर परिसर और कांवर मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा बाइक पेट्रोलिंग और सादे लिबास में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच सक्रिय रहेंगे, ताकि पॉकेटमारी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है और आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जलाभिषेक के दौरान भारी आभूषण पहनकर न आएं, मोबाइल और अन्य कीमती सामान कम से कम साथ रखें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

ALSO READ : जामताड़ा: इरफान अंसारी की पहल; भागाबांध ग्रिड का जल्द होगा लोकार्पण, 8 युवाओं को मिला रोजगार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *