चक्रधरपुर में करम जावा बेड़हा आयोजन समिति का पुनर्गठन, दिनेश महतो फिर बने अध्यक्ष

Chakradharpur: आसनतलिया स्थित करम जावा बेड़हा कार्यालय में रविवार को आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में समिति का...

चक्रधरपुर
दिनेश महतो फिर बने अध्यक्ष

Chakradharpur: आसनतलिया स्थित करम जावा बेड़हा कार्यालय में रविवार को आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया तथा आगामी करम जावा बेड़हा कार्यक्रम की तिथि तय की गई. सर्वसम्मति से दिनेश महतो को लगातार दूसरी बार निर्विरोध आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया.

नवगठित समिति में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

बैठक में गठित नई समिति में ममता महतो, सुधीर महतो, मुकेश महतो (टिंकू), दीपक महतो, जितेन महतो और महेंद्र महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया. सचिव मंडल में परशुराम महतो, नितेश महतो, राकेश महतो, चंद्रशेखर महतो और अंजना महतो को शामिल किया गया. शीला महतो को कोषाध्यक्ष तथा सुभाषिनी महतो को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं युधिष्ठिर महतो (पिंटू) और समीक्षा महतो को प्रवक्ता नियुक्त किया गया. इसके अलावा 20 सदस्यीय सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम का भी गठन किया गया.

20 सितंबर को निकलेगी करम जावा बेड़हा शोभायात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि करम जावा बेड़हा की भव्य शोभायात्रा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे उलिडीह मोड़ से निकलेगी. यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 5 बजे आसनतलिया हेलीपैड मैदान में संपन्न होगी.

ALSO READ: झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ अफसरों की होगी बहाली, निकाली बंपर वैकेंसी, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान अध्यक्ष दिनेश महतो ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक उद्देश्य से अलग समिति बनाकर कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी है. उन्होंने कहा कि यदि संबंधित लोग सामाजिक एकता को प्राथमिकता देते हैं तो उन्हें अपनी समिति का विलय कर बृहद छोटानागपुर कुड़मी करम आखड़ा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए.इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और करम जावा बेड़हा कार्यक्रम सामूहिक रूप से सफल बनाया जा सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *