Bokaro : डीएसपी DSP पवन कुमार के नेतृत्व में माराफारी पुलिस ने रविवार देर रात सिवनडीह के डमरो में छापेमारी कर नशे के पेशेवर तस्कर गनी अंसारी को गिरफ्तार किया. घटना रात साढ़े दस बजे की है. गनी अंसारी के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और आठ हजार 450 रुपया नकद बरामद किया गया. आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार लंबे समय से गनी नशे के कारोबार से जुड़ा रहा है.

पेशेवर नेटवर्क के साथ काम करता है गनी
गनी अंसारी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइको टॉपिक सब्सटेंड NDPS एक्ट के तहत कई बार जेल जा चुका है. जेल से निकलते ही पुनः इस धंधे से जुड़ जाता है. सूत्रों के अनुसार गनी जिस पेशेवर नेटवर्क के साथ काम करता है, उस नेटवर्क में महिला सदस्यों की भी सहभागिता है. माराफारी इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान की ओर से सघन पूछताछ जारी है. जिसके आधार पर पुलिस टीम आसपास के इलाकों में छापेमारी कर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर ब्रउन शुगर की बड़ी खेप बरामद करने का प्रयास कर रही है.

