News Wave Desk : देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. 1 अगस्त को तेल कंपनियों की ओर से सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए हैं. नए दामों के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये तक की कमी हुई है. वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में अलग हैं. नए रेट के अनुसार मुंबई में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर सबसे सस्ते मिल रहे हैं. यहां 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹941.50 और 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,691.50 है. इसके उलट लेह में LPG सबसे महंगी है. यहां घरेलू सिलेंडर ₹1,179 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,376.50 में मिल रहा है.

उत्तर भारत में लेह सबसे महंगा, दिल्ली-गुरुग्राम में राहत
उत्तर भारत में LPG की कीमतों की बात करें तो लेह में घरेलू सिलेंडर ₹1,179 का है, जबकि श्रीनगर में इसकी कीमत ₹1,058 है. वहीं दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹942, गुरुग्राम में ₹950.50 और जयपुर में ₹947 है. कमर्शियल सिलेंडर के मामले में भी लेह ₹3,376.50 के साथ सबसे महंगा है. श्रीनगर में 19 किलो का सिलेंडर ₹3,044 का है. दूसरी ओर चंडीगढ़ में ₹2,760 और गुरुग्राम में ₹2,755 का कमर्शियल सिलेंडर मिल रहा है. शिमला में घरेलू सिलेंडर ₹986.50 और अमृतसर में ₹983 का है. यानी दिल्ली की तुलना में उत्तर भारत के कुछ शहरों में घरेलू LPG के दाम करीब ₹237 तक ज्यादा हैं.
दक्षिण भारत में अंडमान में सबसे महंगी गैस, बेंगलुरु में राहत
दक्षिण भारत में बेंगलुरु घरेलू LPG के मामले में सबसे सस्ते शहरों में शामिल है, जहां 14.2 किलो का सिलेंडर ₹944.50 का है. वहीं तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,744 का है. इसके उलट अंडमान में घरेलू सिलेंडर ₹1,018 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,206.50 का है. यानी यहां कमर्शियल सिलेंडर बेंगलुरु के मुकाबले ₹385.50 महंगा है. हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर ₹994 और कमर्शियल ₹2,985 का है. चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹957.50 और कमर्शियल ₹2,985 का है. चित्तूर में घरेलू LPG ₹1,008.50 और पुडुचेरी में ₹954 का है.
पश्चिम भारत में मुंबई ने मारी बाजी, सबसे सस्ती LPG
पश्चिम भारत में मुंबई LPG के सबसे कम दाम वाले शहर के तौर पर सामने आया है. यहां घरेलू सिलेंडर ₹941.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,691.50 का है. यह पूरे देश में भी सबसे कम कीमत है. मुंबई के बाद अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर ₹949 और कमर्शियल ₹2,758 का है. दमन में घरेलू ₹956.50 और कमर्शियल ₹2,736.50, जबकि गोवा में घरेलू ₹956 और कमर्शियल ₹2,815 का सिलेंडर मिल रहा है. वहीं गुजरात में घरेलू सिलेंडर ₹967 और कमर्शियल ₹2,831 का है, जो इस क्षेत्र में अपेक्षाकृत महंगा है. हालांकि मुंबई की तुलना में घरेलू सिलेंडर सिर्फ ₹25.50 और कमर्शियल ₹139.50 महंगा है.
Read Also: एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें तस्वीरें-
मध्य भारत में भोपाल सबसे सस्ता, पटना में ज्यादा कीमत
मध्य भारत में भोपाल घरेलू और कमर्शियल दोनों LPG सिलेंडर के मामले में सबसे सस्ता शहर है. यहां घरेलू सिलेंडर ₹970 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,746 का है. इसके बाद लखनऊ में घरेलू सिलेंडर ₹979.50 और कमर्शियल ₹2,860.50, जबकि रांची में घरेलू ₹999.50 और कमर्शियल ₹2,922 का है. दूसरी ओर पटना में घरेलू सिलेंडर ₹1,040 और कमर्शियल ₹3,032.50 का है. रायपुर में घरेलू सिलेंडर ₹1,013 और कमर्शियल ₹2,965 का है. इस क्षेत्र में भोपाल और पटना के बीच घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹70 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹286.50 का अंतर है.
पूर्वोत्तर में डिब्रूगढ़ सस्ता, नॉर्थ त्रिपुरा में सबसे महंगा
पूर्वोत्तर राज्यों में डिब्रूगढ़ LPG के मामले में सबसे सस्ते शहरों में है. यहां घरेलू सिलेंडर ₹949 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,825.50 का है. नागालैंड के कोहिमा में घरेलू सिलेंडर ₹961 और कमर्शियल ₹2,848.50 का है. वहीं नॉर्थ त्रिपुरा में घरेलू सिलेंडर ₹1,119.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,256.50 का है, जो इस क्षेत्र में सबसे महंगा है. गंगटोक में घरेलू LPG ₹1,094.50 और कमर्शियल ₹3,248.50 का है. इसके अलावा आइजोल में घरेलू सिलेंडर ₹1,094 और वेस्ट इंफाल में ₹1,093.50 का है. पूर्वोत्तर में डिब्रूगढ़ और नॉर्थ त्रिपुरा के बीच घरेलू LPG की कीमत में ₹170.50 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹431 का अंतर है.

शहर बदलते ही बदल जाता है LPG का रेट
LPG सिलेंडर की कीमतों में शहर-दर-शहर इतना बड़ा अंतर मुख्य रूप से स्थानीय कर, परिवहन और डिस्ट्रीब्यूशन लागत जैसे कारकों से जुड़ा होता है. खासकर पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में गैस पहुंचाने की लागत अधिक होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है. इस लिहाज से मुंबई में सबसे सस्ती और लेह में सबसे महंगी LPG मिल रही है. वहीं मध्य भारत में भोपाल और पूर्वोत्तर में डिब्रूगढ़ कम कीमत वाले शहरों में शामिल हैं.
