सिमडेगा : हाथी प्रभावित क्षेत्रों का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया निरीक्षण

Simdega : प्रखंड के रेंगारिह और समसेरा पारिश क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को देखते हुए कोलेबिरा विधायक नमन...

Simdega : प्रखंड के रेंगारिह और समसेरा पारिश क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को देखते हुए कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाथियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की जानकारी प्राप्त की. स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि कई स्थानों पर हाथियों ने सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्री को तोड़ दिया है. इसके अलावा किसानों की खेतों में लगी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. प्रभावित किसानों ने हाथियों के कारण हो रही लगातार क्षति से विधायक को अवगत कराया.

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने हाथियों को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखा, तेल, मोबिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने, रात के समय समूह में रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि वन विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर हाथियों के उत्पात पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा और ग्रामीण और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

Also Read : सावन की पहली सोमवारी आज, भोलेनाथ की पूजा में रखें इन खास बातों का ध्यान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *