चक्रधरपुर: सावन के पहले सोमवार पर बैजनाथ धाम रवाना हुआ मां तारणी कावड़िया संघ का जत्था

Chakradharpur: सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर चक्रधरपुर से मां तारणी कावड़िया संघ का जत्था बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के...

Maa Tarani Kavadia Sangh
मां तारणी कावड़िया संघ का जत्था

Chakradharpur: सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर चक्रधरपुर से मां तारणी कावड़िया संघ का जत्था बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ. रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर यात्रा की सफलता एवं सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. संघ के सदस्य 4 अगस्त को सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे. इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ करेंगे. श्रद्धालु 8 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे. इसके उपरांत वे दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भी भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन करेंगे.

जत्थे में शामिल श्रद्धालु

मां तारणी कावड़िया संघ के इस जत्थे में अजय साव, बिक्की साव, अमर साव, पिंटू साव, राकेश गुप्ता, कमल केसरी, अभिषेक पोद्दार, शंकर, विजय ठाकुर, आनंद यादव, आशुतोष गुप्ता, गोलू, सुजीत एवं आदित्य ठठेरा सहित अन्य कई श्रद्धालु कावड़िया शामिल हैं. श्रद्धालुओं ने “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के साथ अपनी पवित्र यात्रा का शुभारंभ किया. पूरे मार्ग में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का उत्साह देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: चाईबासा : ऊसरूईया नदी पर निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *