गुमला में आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा

Gumla: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर DC दिलेश्वर...

गुमला
आदिवासी महोत्सव-2026

Gumla: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर DC दिलेश्वर महत्तो ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

15 विभागीय स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा करीब 15 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, आदिवासी व्यंजन, हस्तशिल्प, पारंपरिक वाद्य यंत्र और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था

कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय नृत्य, संगीत, लोक संस्कृति आधारित प्रस्तुतियां और शिल्प प्रदर्शनी आयोजित होगी. साथ ही सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे.

500 लोगों की सहभागिता का अनुमान

महोत्सव में करीब 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, सम्मान समारोह और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त(DDC) अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: झारखंड के स्कूल-कॉलेजों में चलेगा नशा मुक्ति अभियान, पढ़ाई के साथ छात्रों को दी जाएगी जागरूकता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *