अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा पर जल्द होगा फैसला, SC ने हाईकोर्ट को दिए निर्देश

Newswave Desk: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा से जुड़ी याचिका...

Abhishek Banerjee
Decision on Abhishek Banerjee's foreign trip soon

Newswave Desk: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा से जुड़ी याचिका पर जल्द सुनवाई करने को कहा है. अभिषेक बनर्जी ने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी है, जिस पर हाईकोर्ट में मामला लंबित है. सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी की ओर से वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि हाईकोर्ट में दायर आवेदन सिर्फ अंतरिम आदेश में संशोधन से जुड़ा है, ताकि उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल सके. उन्होंने कहा कि यह केवल चिकित्सा उपचार का मामला है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि यह आवेदन पहले से ही कलकत्ता हाईकोर्ट की सूची में शामिल है और हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जा सकता है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तथ्यों पर कोई टिप्पणी नहीं की. अदालत ने कहा कि इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी आवेदन अभी हाईकोर्ट में लंबित है और उस पर जल्द फैसला किया जाना चाहिए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से इस याचिका पर शीघ्र सुनवाई कर निर्णय लेने को कहा.

ALSO READ: बारिश भी नहीं तोड़ पा रही छात्रों का हौसला, JPSC-JSSC जांच की मांग पर सत्याग्रह जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *