बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट: 19वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 11,289 वोटों से आगे

Patna: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जोरदार बढ़त बना...

Patna

Patna:  बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जोरदार बढ़त बना ली है. 19वें राउंड की गिनती पूरी होने तक वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 11,289 वोटों से आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं और हर राउंड के साथ उनकी लीड मजबूत होती नजर आ रही है.

दूसरे स्थान पर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार 

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जबकि मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में शुरू हुई. अब तक सामने आए रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर चल रही हैं.

प्रशांत किशोर की बढ़त ने मुकाबले को बनाया बेहद दिलचस्प

बांकीपुर को लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. ऐसे में इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. जन सुराज के संस्थापक के तौर पर यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है और शुरुआती नतीजे उनके पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं.

ALSO READ : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, सौंपी संवाद से विश्वास पुस्तिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *