Jamtara : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सोमवार को मेडिकल बोर्ड का गठन कर तीन डॉक्टरों की देखरेख में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ओबिश्वर मुर्मू की निगरानी में हुई. पोस्टमार्टम बोर्ड में डॉक्टर दुर्गेश झा, डॉक्टर विशाल और डॉक्टर मिकी मांझी शामिल थे. करीब एक घंटे तक चली पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक हुई.
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने बताया
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर मिकी मांझी और डॉक्टर दुर्गेश झा ने बताया कि मृतक के शरीर से दो गोलियां बरामद की गई हैं. इसके अलावा शरीर पर कई घाव और पंचर के निशान मिले हैं. डॉक्टरों के अनुसार, इन घावों की वास्तविक प्रकृति और कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. शरीर पर मिले निशानों से यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ गोलियां शरीर को आर-पार कर गई होंगी. इधर, दोपहर करीब 2:30 बजे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के परिजन में से उषा देवी सास और उनके साला आयुष कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. आयुष कुमार ने बताया कि सुजीत सिन्हा का 12 वर्षीय एक छोटा बच्चा भी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Also Read : अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा पर जल्द होगा फैसला, SC ने हाईकोर्ट को दिए निर्देश
