Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के लगभग 35 अधिवक्ताओं को SDO कार्यालय से नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा गया. आज सिविल कोर्ट के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गोलबंद होकर एसडीओ कार्यालय एवं कोतवाली थाना का घेराव किया. इस दौरान सिविल कोर्ट में कार्य का भी बहिष्कार किया गया.
Also Read: रांची: हाईकोर्ट के अधिवक्ता को जान मारने की धमकी, दर्ज नहीं की जा रही FIR, DGP से शिकायत

नोटिस को लेकर जताया विरोध
मिली जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले एक केस के मामले में लगभग तीन दर्जन से भी अधिक अधिवक्ताओं को कोतवाली थाना की अनुशंसा पर एसडीओ कोर्ट से नोटिस जारी हुआ था, जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा गया. अधिवक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय और कोतवाली थाना में जमकर नारेबाजी की और जवाब मांगा.
