Click Here
Click Here
Click Here

हेमलाल मुर्मू ने हिरणपुर जर्जर स्वास्थ्य केंद्र पर उठाया सवाल, मंत्री ने नए भवन का आश्वासन दिया

पाकुड़:लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया और स्वास्थ्य मंत्री इरफान...

पाकुड़:लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से जवाब मांगा.

विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बेहद जर्जर स्थिति में है, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने मंत्री से पूछा कि हिरणपुर को नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कब मिलेगा.

मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब में कहा कि हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का कार्य चल रहा है और जल्द ही वहां नया भवन तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि मौजूदा भवन का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन यह अधूरा रह गया. इस मामले में जांच भी चल रही है.

मंत्री ने विधायक हेमलाल मुर्मू को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही हिरणपुर में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनकर तैयार हो जाएगा.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *