इरफान अंसारी का योगी आदित्यनाथ पर हमला, धर्म के नाम पर बनाया गया मुख्यमंत्री.

– सुजीत सिन्हा एनकाउंटर पर बोले इरफान अंसारी- कानून अपना काम करता है, पुलिस कार्रवाई के कारणों की जांच होगी Jamtara: कुख्यात...

Irfan Ansari attacks Yogi Adityanath, says he was made Chief Minister in the name of religion.

– सुजीत सिन्हा एनकाउंटर पर बोले इरफान अंसारी- कानून अपना काम करता है, पुलिस कार्रवाई के कारणों की जांच होगी

Jamtara: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर मामले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बयान सामने आया है. जामताड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है. सूचना के अनुसार, उनके विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणबहाल में एक कैदी के भागने के प्रयास के दौरान एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई.

पुलिस विभाग दे सकती है वास्तविक जानकारी 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी पुलिस विभाग ही बेहतर तरीके से दे सकता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में सुना है और इसकी जांच कराई जाएगी. यदि कैदी ने पुलिस से बंदूक छीनने या कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास किया और भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने अपने बचाव में कार्रवाई की है तो इसे अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए. मंत्री ने कहा कि जामताड़ा में जो भी लोग कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है.

योगी आदित्यनाथ पर भी साधा निशाना

इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ को धर्म के नाम पर मुख्यमंत्री बनाया गया है और वहां जगहों के नाम बदलने पर अधिक जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले विकास और काम पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

झारखंड सरकार दूसरे राज्यों को देखकर अपनी नीतियां तय नहीं करती है: डॉ. इरफान अंसारी

सुजीत सिन्हा एनकाउंटर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार दूसरे राज्यों को देखकर अपनी नीतियां तय नहीं करती है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां गरीबों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं.मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और अगर वहां चुनाव कराया जाए तो भाजपा हार जाएगी.

ALSO READ : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की दो-टूक, समय पर नहीं मिले जवाब तो सदन की अवमानना और जनहित की मानी जाएगी अनदेखी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *