कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुंचाएं : DC उत्कर्ष गुप्ता

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा, पशुपालन विभाग, जिला गव्य विकास कार्यालय, मत्स्य...

Provide the benefits of the schemes of Agriculture and allied departments to 100% eligible beneficiaries: Deputy Commissioner Utkarsh Gupta

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा, पशुपालन विभाग, जिला गव्य विकास कार्यालय, मत्स्य विभाग तथा भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान किसानों के प्रशिक्षण, कृषि प्रत्यक्षण, किसान गोष्ठी, कृषक पाठशाला, कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन तथा कृषक अभिरुचि समूहों से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई.

किसानों के बीच बीज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

इसके पश्चात कृषि विस्तार योजना के अंतर्गत स्वीकृत जिला प्रसार कार्ययोजना के अनुमोदन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाया जाए तथा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाए. पशुपालन विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को योजना से आच्छादित करने तथा पशुओं का टीकाकरण अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

समीक्षा बैठक में कई अधिकारी रहे उपस्थित 

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने जिला गव्य विकास कार्यालय, मत्स्य विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लाभुकों का समय पर चयन करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनिता, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : गुमला: भगवान भरोसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, 151 डॉक्टरों के स्थान पर केवल 50 डॉक्टरों से चलाया जा रहा काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *